फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गदेरे में डाला जा रहा है सड़क निर्माण का मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैैरसैंण। ब्लॉक के माईथान-कलचुंडा निर्माणाधीन मोटर मार्ग का मलबा अनियमित रूप से गदेरों और लोगों के खेतों में डाले जाने पर कुशरानी के ग्रामीणों ने रोष जताया। दयाल सिंह पुंडीर ने बताया कि पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की लापरवाही के चलते निर्माणाधीन मार्ग का मलबा डंपिंग जोन के बजाय कलचुंडा गदेरे में डाला जा रहा है। इससे बरसात में गदेरे के मलबे से कुशरानी तल्ली के मकान और उपजाऊ खेतों को क्षति हो सकती है। उन्होंने कहा यदि कार्यदायी विभाग ने जल्द यहां ये मलबे को नहीं हटाया तो ग्रामीणों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता पीएस गुर्साइं ने बताया कि जल्द ठेकेदार को निर्देशित कर गदेरे को मलबे को हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें