नारायणबगड़। चमोली की मुख्य चिकित्साधिकारी डा. तृप्ति बहुगुणा ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश अधीनस्थ कर्मियों और डॉक्टरों को दिए। इस दौरान लोगों ने सीएमओ से अस्पताल में एक्सरे टेक्नीशियन की नियुक्ति करने की मांग की। इस पर सीएमओ डा. तृप्ति बहुगुणा ने कहा कि संबंधित कर्मी की नियुक्ति के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। जल्द ही यहां एक्सरे टेक्नीशियन की नियुक्ति कर दी जाएगी। इस अवसर पर सीएचसी की चिकित्साधिकारी डा. पूनम और डा. सुष्मिता आदि मौजूद थे।