पोखरी। नगर पंचायत, तहसील और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने पोखरी बाजार में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान चार दुकानों से बीस किलो पॉलिथीन जब्त की और चारों का 500-500 रुपये का चालान काटा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नंदराम तिवारी ने कहा कि पॉलिथीन के विरुद्ध छापेमारी अभियान जारी रहेगा। इस दौरान सड़क किनारे से ठेलियों को भी हटाया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार केएन जोशी, थानाध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी, राजस्व उपनिरीक्षक मनोज कार्की आदि मौजूद थे।