बदरीनाथ। नगर पंचायत बदरीनाथ और महिला समूह जोशीमठ की महिलाओं ने रविवार केे बदरीनाथ धाम में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान तप्तकुंड, ऋषि गंगा, बस अड्डा, टैक्सी स्टेंड के साथ ही बदरीनाथ के आंतरिक पैदल मार्गों की साफ-सफाई की गई। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी बीना नेगी की अगुवाई में महिलाओं ने सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर दलीप पंवार, शांता भट्ट, देवेश्वरी कपरवाण, नीमा कपरवाण, ऊषा उनियाल, मधु मलासी, कुंती बिष्ट, गुड्डी, संगीता, विजया भट्ट, अंजू, धरमा, रमा थपलियाल आदि मौजूद थे।