कर्णप्रयाग। दर्शनों को बदरीनाथ जा रहे एक छत्तीसगढ़ के तीर्थयात्री की हार्टअटैक से मौत हो गई। पुलिस एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे लंगासू में छत्तीसगढ़ के उत्तई गांव, जिला दुर्ग निवासी दशरथ (66) पुत्र सेउक की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। बताया कि छत्तीसगढ़ के 84 यात्रियों का यह दल केदारनाथ के दर्शन कर बदरीनाथ जा रहा था। लंगासू में दल के साथ चल रहे तीर्थयात्री दशरथ की मौत हो गई। हालांकि यात्री दशरथ को सीएचसी कर्णप्रयाग लाए, लेकिन यहां डाक्टरों ने भी दशरथ को मृत घोषित कर दिया।