श्रीनगर। रोजगार, लीज और बकाया भुगतान की मांग के लिए स्वीत, फरासू, सेम, मंदोली व कोटेश्वर के श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावितों का आंदोलन 46 वें दिन और क्रमिक अनशन 19 वें दिन जारी रहा। कंपनी प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं होने पर आंदोलनकारियों ने कंपनी के प्रबंध निदेशक का पुतला फूंका। शुक्रवार को त्रिलोक सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। इस अवसर पर बलवीर सिंह, वीरेंद्र लाल, बलवीर सिंह, अवतार सिंह, रमेंद्र सिंह, श्याम सिंह, गंगा सिंह, भीम सिंह, सोबती देवी, शांति देवी नीमा देवी आदि धरने पर बैठे।