गोपेश्वर। श्री रामचंद्र भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को छात्र संसद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2018-19 शैक्षणिक सत्र के लिए छात्र संसद की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें आस्था प्रधानमंत्री व पवन सेनापति चुने गए। साथ ही महिमा अनुशासन प्रमुख, मीनाक्षी वंदना प्रमुख, चंद्र सिंह भोजन प्रमुख, अनीष सिंह शिक्षा मंत्री, अवनी पुरोहित सूचना प्रसारण मंत्री, मयंक भट्ट चिकित्सा प्रमुख, कमलेश उनियाल सांस्कृतिक प्रमुख, ऋषि नौटियाल स्वच्छता प्रमुख, दिव्यांशु पुरोहित बौद्धिक प्रमुख और अंकित नेगी को खेल एवं क्रीड़ा मंत्री चुना गया। इसके पश्चात विद्यालय प्रधानाचार्य दिनेश उनियाल ने चुने गए छात्रों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव प्रक्रिया छात्र संसद प्रमुख लखपत सिंह फर्स्वाण की देखरेख में संपन्न हुए।