श्रीनगर। पालिका क्षेत्र श्रीनगर में शामिल किए जाने के विरोध में दर्ज आपत्तियों पर एसडीएम की ओर से सुनवाई की गई।
बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में पालिका सीमा विस्तार में शामिल ग्रामपंचायतों से प्राप्त आपत्तियों पर एसडीएम मायादत्त जोशी ने सुनवाई की। इस दौरान ग्राम पंचायत डांग से दो व ग्रामपंचायत उफल्डा से 6 शिकायतों पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी ग्रामपंचायत को पालिका में शामिल किए जाने से ग्रामीणों को कोई फायदा नही होगा। कहा कि इससे जहां ग्रामीणों के ऊपर टैक्स का भार पड़ेगा, वहीं उनके हक-हकूक भी प्रभावित होंगे। इस मौके पर एसडीएम मायादत्त जोशी ने बताया आदेशानुसार दर्ज आपत्तियों की निस्तारण आख्या जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।