फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उडामांडा-खूनागाड मोटर मार्ग निर्माण शुरू करने की मांग उठाई-compat

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। उडामांडा-खूनागाड मोटर मार्ग का निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर शीघ्र मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग उठाई है। ग्राम प्रधान विनगढ हर्षवर्द्घन चौहान, शिवराज राणा और सुदर्शन राणा का कहना है कि उडामांडा, विनगढ़, तल्ला गढ़खेत, खूनागाड और कुजासू क्षेत्र के गांवों को जोड़ने के लिये वर्ष 2015 में उडामांडा-खूनागाड़ मोटर मार्ग को शासन ने मंजूरी दी थी, लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते अभी तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए मीलों की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें