बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में बुधवार को मौसम सामान्य बना रहा। धाम में 8000 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। दस दिनों में 1,19,991 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम में मत्था टेक चुके हैं। धाम में दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 10 और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ब्यूरो