देवाल/थराली। बुधवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार ने देवाल और थराली में पार्टी के चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सैनिक बाहुल्य क्षेत्र थराली और देवाल तो भाजपा के गढ़ माने जाते हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार कर लोगों से पार्टी प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि पिंडरघाटी के लोग क्षेत्र के विकास के साथ हैं और हमेशा रहेंगे। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, मीडिया प्रभारी अरुण मैठाणी, मंडल अध्यक्ष गिरीश मिश्रा, देहरादून के जिलाध्यक्ष विपुल मैंदोली, ब्लॉक प्रमुख थराली राकेश जोशी, जिला पंचायत सदस्य भावना रावत और मनोज भंडारी आदि मौजूद थे।