श्रीनगर। बुधवार शाम अचानक मौसम ने करवट बदल ली। शाम लगभग पांच बजे अचानक अलकनंदा घाटी में तेज हवा चलने लगी। कुछ ही देर बाद बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। शाम पांच बजे से पूर्व क्षेत्र मेें तेज धूप खिली हुई थी। अचानक हवा के साथ हुई बारिश से लोग समझ नहीं पाए, जिसे जहां सुरक्षित स्थान मिला, वहीं शरण ले ली। ब्यूरो