गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर क्षेत्रपाल में सोमवार अपराह्न तीन बजे तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की टहनी सिर पर गिरने से तीर्थयात्री वेवाड़ी बेन (50) और देवाड़ी बेन (55) दोनों निवासी राजकोट (गुजरात) घायल हो गए। घटना के दौरान दोनों हाईवे किनारे खाना पका रहे थे। दोनों घायल तीर्थयात्रियों को 108 सेवा वाहन की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने उनकी हालत सामान्य बताई है। ब्यूरो