फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशीमठ में डेढ़ घंटे तक हुई जमकर ओलावृष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर/जोशीमठ। जिले मेें शनिवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली। जोशीमठ क्षेत्र में शाम तीन से साढ़े चार बजे तक बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई, जिससे सेब, गेहूं, आलू, माल्टा की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। पोखरी क्षेत्र में भी करीब आधा घंटे तक ओलावृष्टि हुई। गोपेश्वर में बारिश से मंदिर मार्ग की सड़क पर पानी भर गया। पल्ला गांव के भगत सिंह झिंक्वाण ने बताया कि ओलावृष्टि से गेहूं की खड़ी फसल पूरी तरह खराब हो गई हे। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से क्षति का आंकलन कर मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें