फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू के हमले में बुजुर्ग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। भालू के हमले में एक बुजुर्ग घायल हो गए। घाट ब्लाक के कुुंडी गांव निवासी 68 वर्षीय थान सिंह पुत्र खीम सिंह शुक्रवार दोपहर को गांव की पेयजल लाइन ठीक करने जंगल गए थे। इस दौरान थान सिंह पर भालू ने हमला कर दिया। गांव के अव्वल सिंह ने बताया कि भालू ने थान सिंह पर पीछे से हमला किया, जिससे वह खाई में गिरकर झाड़ियों में फंस गए। करीब दो घंटे तक झाड़ियों में फंसने के बाद थान सिंह ने गांव में ग्रामीणों को फोन लगाया। इसके बाद ग्रामीण थान सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाए। अव्वल सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद अब उनकी हालात सामान्य है। ग्रामीण दिनेश सिंह, दिवान सिंह व आनंद सिंह आदि ने वन विभाग से थान सिंह को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें