बदरीनाथ/उत्तरकाशी। शनिवार को 8373 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। अभी तक धाम में 90559 तीर्थयात्री धाम में मत्था टेक चुके हैं। शनिवार को धाम में दोपहर बाद मौसम खराब हुआ। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब की चोटियों के साथ ही फूलों की घाटी, नंदा घुंघटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। उधर, 4960 यात्री गंगोत्री व 5666 यात्री यमुनोत्री धाम पहुंचे।