थराली। शुक्रवार को हुई भारी बारिश से कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग के कुलसारी के समीप पहाड़ी से मलबा आ गया। इससे शाम चार से पांच बजे तक मार्ग बाधित रहा। हालांकि बीआरओ कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर मोटर मार्ग को खोल दिया है। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।