फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विद्या रत्न अवार्ड से सम्मानित होंगी चमोली की डा. किरन पुरोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। श्री नंदादेवी महिला लोक विकास समिति की सचिव डा. किरन पुरोहित को जीओ थियोलॉजिकल यूनिवर्सिटी चेन्नई की ओर से आगामी दस मई को बाल विद्या रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें जनजातीय समुदाय के ग्रामीणों को स्वावलंबी बनाने और सामाजिक कार्यों के लिए यह अवार्ड दिया जा रहा है। डा. पुरोहित ने बीते पांच वर्षों में जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में 400 महिला समूहों का गठन कर इस दिशा में कार्य किया है। उन्होंने पिछले वर्ष जौनसार-भाबर क्षेत्र में पांच हजार काश्तकारों को उद्यानीकरण से जोड़कर नाशपाती, सेब और अनार के बगीचे तैयार कराए हैं। इससे पूर्व उन्हें राज्य स्तरीय तीलू रौतेली, नेहरू युवा केंद्र की ओर से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, यूनिसेफ से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी पुरस्कृत किया जा चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें