फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे तक अवरुद्घ रहा बदरीनाथ हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे बृहस्पतिवार को सुबह करीब डेढ़ घंटे तक अवरुद्ध रहा। बीते बुधवार को देर रात तक हुई भारी बारिश से पांडुकेश्वर के समीप पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गया। बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे बदरीनाथ की तीर्थयात्रा शुरू हुई तो यहां हाईवे बंद होने से यात्रा वाहनों के पहिए थम गए। तीर्थयात्रियों ने इसकी सूचना चमोली जिले के आपदा कंट्रोल रुम को दी, इसके बाद एनएच के मजदूरों ने डोजर और जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया। सुबह करीब साढ़े छह बजे हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें