देवाल। पूर्णा गांव में संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने 15 मई तक दुकान नहीं हटने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। पूर्णा की महिला मंगल दल के अध्यक्ष साबुली देवी, प्रधान हरीश चंद्र, सरपंच गोविंद सोनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण राम ने आरोप लगाया कि शराब की दुकान से गांव माहौल खराब हो रहा है। इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने कहा कि पूर्णा गांव में शराब की दुकान को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।