कर्णप्रयाग। थराली उपचुनावों के तहत जिले में लगी आचार संहिता के चलते पालिका प्रशासन ने नगर में लगी प्रचार सामग्री को हटाना शुरू कर दिया है। पालिका के अधिशासी अधिकारी आरएस राणा ने बताया कि उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नगर में लगे राजनीतिक दलों और व्यक्तियों के होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर, बधाई संदेश सहित सभी प्रकार की प्रचार सामग्री हटाई जा रही है।