फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलकेदार के समीप मादा गुलदार का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर से करीब 4 किमी दूर बिलकेदार पुल के समीप मादा गुलदार का शव बरामद हुआ है। वन विभाग ने गुलदार का पोस्टमार्टम कराकर शव को जला दिया है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी नागदेव रेंज अनिल भट्ट ने बताया कि किसी ग्रामीण ने बिलकेदार पुल के समीप गुलदार का शव पड़े होने की सूचना दी, जिस पर शव को कब्जे में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि गुलदार का एक पैर टूटा हुआ था। इससे वह तीन पैर में शिकार कर पाने में अक्षम हो गया। प्रथम दृष्टया भूख की वजह से मौत लग रही है। गुलदार के शरीर के बाकी अंग सुरक्षित थे। मादा गुलदार की उम्र लगभग साढ़े तीन साल रही होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें