बदरीनाथ। तीर्थयात्रियों में अपने माथे पर जय बदरीनाथ लिखाने की होड़ मची रही। एक व्यक्ति की ओर से मंदिर के समीप ही चंदन से तीर्थयात्रियों के माथे और गाल पर बदरीनाथ लिखाने का आग्रह किया जा रहा था। आस्था से भरे तीर्थयात्री भी अपने माथे पर बदरीनाथ लिखाने के लिए खासे उत्सुक दिखे। वे अपने बच्चों के माथे व गालों पर बदरीनाथ लिखवा रहे थे। धाम में तीर्थयात्रियों की अटूट आस्था देखते ही बन रही थी। ब्यूरो