फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के बाद 137 राफ्ट गाइडों का किया चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनिकीरेती ।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग की ओर से राफ्टिंग कंपनियों का तकनीकी परीक्षण अभियान शनिवार को पूरा हो गया। इस दौरान 131 कंपनियों के उपकरणों की जांच की गई। एक कंपनी के मानक पूरे नहीं करने पर रोक लगा दी गई है। गौरतलब है कि पर्यटन विभाग की ओर से बीती 23 अप्रैल से मुनिकीरेती स्थित जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में राफ्टिंग कंपनियों के विभिन्न उपकरणों की तकनीकी जांच की गई। जिसका काम शनिवार को पूरा हो गया है। साथ ही 171 गाइडों द्वारा राफ्टिंग गाइड के लिए टेस्ट दिया गया, जिसके बाद 137 गाइडों का चयन कर लिया गया। बताया कि आवश्यक कार्रवाई पूर्ण होने के बाद जल्द पर्यटन विभाग की ओर से राफ्टिंग कंपनियों और राफ्ट गाइडों को लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इस दौरान जांच टीम में पर्यटन विभाग से प्रदीप नेगी, आईटीबीपी से केसी सुंदरियाल, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. केएस नेगी, वन विभाग से केएस पंवार, राफ्टिंग यूनियन अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, पर्यटन विभाग के प्रचार अधिकारी अरविंद भारद्वाज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें