गैरसैंण। सीएचसी गैरसैंण के सभागार में आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन की बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने बताया कि 2011 सर्वे के अनुसार चयनित परिवारों का 5 लाख तक का बीमा किया जाएगा। 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस मनाया जाएगा, जिसमें आशा कार्यकत्री और एनएनएम अपने क्षेत्रों में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारियां देंगी। बैठक की अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा सिंह पंवार ने की। बैठक में डा. मनी भूषण पंत, खंड विकास अधिकारी जगत सिंह, अवर अभियंता आरडब्लूडी अनूप रडवाल, विमल नौटियाल, राजेंद्र रावत, देवेश्वरी भट्ट, मोहम्मद आरिफ, मनोज खंडूड़ी, पुरुषोत्तम असनोड़ा आदि ने विचार व्यक्त किए।