फब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक दिव्यांग जन प्रेरणा यात्रा में शामिल दिव्यांगों के दल को विधानसभा अध्यक्ष ने शुक्रवार को तीर्थनगरी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि इस प्रकार की धार्मिक यात्राएं दिव्यांगजनों में ऊर्जा भरने का काम करते हैं। बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय से शुक्रवार को नौटियाल कृत्रिम अंग कल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने 10 दिव्यांगों की टीम को हरी झंडी दिखाई। बताया कि यात्रा में शामिल दिव्यांग गौरीकुंड से केदारनाथ धाम से पैदल यात्रा करेंगे। उन्होंने इसे आम नागरिकों के लिए भी प्रेरणास्रोत कदम बताया। मौके पर समिति के संस्थापक डॉ. विजय कुमार नौटियाल, रामरतन रतूड़ी, दिव्यांग दल में लक्ष्मी प्रसाद बहुगुणा, नंदन सिंह, दिनेश भुजवाण, नरेंद्र नेगी, राकेश लाल, सूरज, पंकज, मुन्ना सिंह आदि मौजूद थे।