श्रीनगर। गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक का दायित्व प्रो. आरसी भट्ट को सौंपा गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एसएस नेगी के इस्तीफे के बाद यह पद रिक्त हो गया था। प्रो. एसएस नेगी ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दिया था। शुक्रवार को विवि प्रशासन ने परीक्षा नियंत्रक के पद पर प्रो. आरसी भट्ट को नियुक्त किया है। इस संबंध में कुलपति कार्यालय से आदेश भी जारी कर दिया है।