कर्णप्रयाग। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय बादशाहीथौल परिसर के कुलपति डा. यूएस रावत ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का निरीक्षण किया। कुलपति ने महाविद्यालय में चल रही संस्थागत, भूतपूर्व और व्यक्तिगत परीक्षाओं का जायजा लिया। इसके बाद परीक्षा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। कुलपति डा. यूएस रावत ने परीक्षाओं के लिए महाविद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बताया। इस अवसर पर प्राचार्य डा. जेसी घिल्डियाल, परीक्षा प्रभारी डा. जीसी बेंजवाल और डा. आरसी भट्ट आदि मौजूद थे।