श्रीनगर। उक्रांद के पदम सिंह पंवार को कीर्तिनगर ब्लाक का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए जाने पर शैलेंद्र बंगवाल, जवाहर सिंह पंवार सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। उत्तराखंड क्रांति दल के आईटी प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी ने जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की विकासवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में पंवार अहम भूृमिका निभाएंगे। साथ ही उनकी सक्रियता से पार्टी को मजबूती मिलेगी।