श्रीनगर। नकोट, बिलकेदार और बेलकंडी क्षेत्र के जंगलों में लगी आग देर शाम तक नहीं बुझ पाई। आग से वन संपदा राख हो गई। आग का धुआं चारों ओर फैला हुआ है। स्थिति यह है कि शाम साढ़े 5 बजे तक वन विभाग को पता नहीं था कि जंगल में आग लगी भी है या नहीं।