श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के आधा दर्जन गांवों में चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। क्षेत्र के पांव अकरी, न्यूली, काटल, पैंडूला आदि गांवों के ग्रामीण प्राकृतिक जल स्रोतों और हैंड पंपों से पानी ढोकर प्यास बुझा रहे है। ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह पंवार व सतीश चंद्र ने बताया कि समस्या के संबंध में अवगत कराए जाने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। इधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता गिरीश भट्ट ने बताया कि पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। शीघ्र ही क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। ब्यूरो