देवप्रयाग। बैसाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर गंगा अवतरण दिवस पर अलकनंदा और भागीरथी के संगम पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा-अर्चना की। दिल्ली, हरिद्वार और पहाड़ के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों ने गंगा दर्शन के साथ ही गंगा स्नान किया। आचार्य भास्कर जोशी ने बताया कि मान्यता के अनुसार बैसाख मास की सप्तमी को गंगा जी को स्वर्ग से धरती पर लाया गया था। इसलिए इस दिन मोक्ष दायिनी गंगा का विशेष महत्व है।