फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मुनि महाराज की अष्टापद यात्रा पहुंची श्रीनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। मुजफ्फरनगर के शाहपुर से पांच अप्रैल से शुरू हुई मुनि 108 सुरत्न सागर की अष्टापद यात्रा शनिवार को श्रीनगर पहुंची। इस मौके पर ऋषभदेव दिगंबर जैन मंदिर में समुदाय के लोगों की ओर से यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। मंदिर में आयोजित भंडारे के बाद मुनि महाराज ने लोगों को सेवाभाव व सत्य अहिंसा के प्रवचन दिए गए। साथ ही नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया। मुनि सुरत्न सागर ने बताया कि उनकी अष्टापद यात्रा 30 अप्रैल तक बदरीनाथ धाम पहुंचेगी। इस मौके पर ब्रह्मचारिणी श्री माता, सीमा, मधु, कीर्ति, मनोज जैन, संजय जैन, नवनीत, राजेश जैन, आलोक, पंकज व श्रवण जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें