जोशीमठ। सलूड़ गांव में प्रतिवर्ष होने वाले विश्व धरोहर रम्माण मेले का आयोजन इस बार 26 अप्रैल को होगा। मेला आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को मेले का निमंत्रण पत्र सौंपा। समिति के संयोजक डा. कुशल भंडारी ने बताया कि मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री ने मेले के शुभारंभ पर पहुंचने का आश्वासन दिया है।