ब्यूरो/अमर उजाला,मुनिकीरेती ।
सुदामा कुटीर धर्मराज मंदिर के आचार्य भगवान दास ने विधिवत अपने उत्तराधिकारी की घोषणा कर दी है, जिसमें महामंडलेश्वर विष्णु दास को महंताई चादर ओढ़ाकर उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया। लक्ष्मणझूला स्थित सुदामा कुटीर धर्मराज मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य भगवान दास की सहमति से महंत सुतीक्षा दास की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संत-महात्माओं की मौजूदगी में महामंडलेश्वर विष्णु दास को उत्तराधिकारी बनाया गया। इस मौके पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। इस दौरान आयोजित शोभायात्रा में साधु, संतों ने भाग लिया। शोभायात्रा स्वर्गाश्रम मुख्य कार्यालय गद्दी से प्रारंभ होकर धर्मराज मंदिर लक्ष्मणझूला में संपन्न हुई। इस अवसर पर आचार्य पिंडोरी दास, रघुबीर दास, महंत गोविंद दास, महंत दुर्गा दास, मोहन दास, विष्णु दास, स्वामी स्वधर्मानंद, वृंदावन दास, दयाराम दास, ईश्वर दास, रामेंश्वर दास, सुरेश दास, महंत विनय सारस्वत आदि मौजूद थे।