श्रीनगर। नगर कांग्रेस कमेटी ने समारोह आयोजित कर राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। मंगलवार को डालमियां धर्मशाला में संपन्न कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बीरेंद्र रावत व कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने राज्य आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उत्तराखंड चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के नगर अध्यक्ष उम्मेद सिंह मेहरा ने कहा कि आंदोलनकारियों को अपनी 10 फीसदी आरक्षण सहित अन्य मांगों के लिए एकजुट होना पड़ेगा। समारोह में मदन मोहन नौटियाल, प्रेमदत्त नौटियाल, केदार सिंह बिष्ट, अनिल स्वामी आदि ने विचार रखे। ब्यूरो