फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मी-नारायण मंदिर खैनोली में आयोजित बैशाखी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारायणबगड़। ब्लॉक के पौराणिक काल से आयोजित बैसाखी मेलों के तीसरे दिन सोमवार को लक्ष्मी-नारायण मंदिर खैनोली में नारायण कौथिग का आयोजन किया गया। ब्रह्मबेला पर पंडितों और श्रद्धालुओं ने श्री विष्णु शहस्त्रनाम और नामावलियों से लक्ष्मीनारायण की पूजा कर भोग लगाया। दोपहर को ढोल-दमांऊ की थाप पर नारायण, कालिंका आदि देवी-देवताओं के पश्वाओं ने अवतरित होकर देव निशाणों के साथ नृत्य कर भक्तों को आशीर्वचन दिया। शाम को सभी देवी देवताओं की डोलियों और निशाणों को विधि-विधान से मंदिरों में प्रतिस्थापित कर दिया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुुओं ने देवी-देवताओं की डोलियों और निशाणों पर पुष्प वर्षा कर सुख-समृद्धि की मनौतियां मांगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें