ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
बैसाखी के उपलक्ष्य में गंगभेवा बावड़ी में रविवार को लगे मेले में दंगल का आयोजन किया। दंगल में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हरियाणा, मेरठ, राजस्थान, डोईवाला आदि क्षेत्रों से आए पहलवानों ने दम दिखाया। इस दौरान पहलवानों के कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दंगल देखने के लिए दूर-दराज से काफी संख्या में लोग भी पहुंचे थे। इस दौरान लोगों ने गौतम कुंड में डुबकी लगा कर पुण्य अर्जित किया और लोगों ने मेले में कृषि उपकरणों और मिट्टी के बर्तनों की खरीदारी की। वहीं बच्चों ने चरखी झूला, बड़े झूला और मोटर बोट का लुत्फ उठाया।