कर्णप्रयाग। रविवार को कर्णप्रयाग पुलिस ने सेमी-ग्वाड़ गांव में जन-जागरूकता चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को जानकारियां दीं। थाना निरीक्षक संजय कुमार ने लोगों से अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण रखने के लिए पुलिस के साथ सहभागिता का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने साइबर क्राइम, दहेज उत्पीड़न, शराब पीकर वाहन न चलाने और हेलमेट का प्रयोग करने व बाहरी लोगों से सचेत रहने आदि जानकारियों से अवगत कराया। ग्रामीणों ने पुलिस से शराबियों की ओर से हर दिन गांव का माहौल खराब करने की शिकायत की। इस अवसर पर एसएसआई संतोष सेमवाल, एसआई कल्पना पांडे, धीरज कुमार, दिनेश कुमार, दीपक शाह, रूपचंद्र लाल, उर्मिला देवी, रेखा देवी, पंकज कुमार व प्रकाश लाल आदि ने विचार व्यक्त किए।