जोशीमठ। भगवान नृसिंह के नव निर्मित मंदिर के साथ ही मंदिर परिसर में माता लक्ष्मी का मंदिर भी बन कर तैयार हो गया है। कार्यक्रम के दौरान भगवान नृसिंह मुख्य मंदिर के गर्भगृह में और माता लक्ष्मी अपने मंदिर में विराजमान हो जाएंगी। बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि जहां भगवान नृसिंह के लिये श्रद्धालु द्वारा चांदी का सिंहासन भेंट किया गया है। वहीं माता लक्ष्मी के लिए दिल्ली के श्रद्धालु द्वारा दो किलो चांदी के सिंहासन भेंट किया गया है। उन्होंने बताया कि इस सिंहासन पर दो छत्र भी लगवाए गए हैं, जो सोने व चांदी से बनाए गए हैं।