गोपेश्वर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए पुलिस ने कड़ा रुख अपना लिया है। निर्भिक पुलिस टीम की ओर से सड़कों पर खड़े वाहनों के मालिकों पर अब पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। यूनिट प्रभारी अनिरुद्घ मैठाणी ने कहा कि अप्रैल में अभी तक चार हजार 180 चालान किए गए हैं, लेकिन वाहन स्वामियों की ओर से पुलिस को सहयोग नहीं किया जा रहा है। कहा कि नगर क्षेत्र में सड़क पर अनियंत्रित रूप से खड़े वाहनों के वाहन स्वामियों को अब पुलिस अधिनियम के तहत पांच हजार के अर्थदंड से दंडित किया जाएगा। यदि इसके बावजूद वाहन स्वामी द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जाता, तो पुलिस की ओर से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।