थराली। कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने नगर निकाय चुनावों को लेकर थराली में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। पार्टी के पर्यवेक्षक पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, संगठन समन्वयक राजेंद्र शाह और पूर्व विधायक डा. एपी मैखुरी ने आगामी नगर निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन को सुदृढ़ करने का आह्वान किया। इस मौके पर नगर निकाय चुनावों के लिए सामान्य सीट के लिए सुशील रावत, विनोद रावत, प्रीतम सिंह, हरीश पंत, धनराज सिंह रावत, बीरेंद्र सिंह जंधारी, सामान्य महिला के लिए गोदांबरी देवी, ओबीसी पुरुष से अव्वल सिंह गुसांई, ओबीसी महिला से महेशी देवी अनुसूचित जाति पुरुष से जय शंकर प्रसाद, विजय कुमार, राकेश आर्य तथा अनुसूचित जाति महिला पद की प्रत्याशी के लिए बीना देवी, पुष्पा देवी ने दावेदारी प्रस्तुत की।