कर्णप्रयाग। श्री बदरीनाथ धाम के डिमरी पुजारियों के मूल गांव डिम्मर के पौराणिक लक्ष्मीनारायण मंदिर में गाडूघड़ा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी। पुजारी मोहन प्रसाद डिमरी ने विष्णु सहस्त्रनाम और नामावलियों से भगवान नारायण और गाड़ू घड़ा के पंचद्रव्यों से महाभिषेक पूजा की और भाग लगाया। इस मौके पर डिम्मर, नाकोट, उमट्टा, कर्णप्रयाग, सिमली, जयकंडी आदि स्थानों के श्रद्धालुओं ने भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजा की और गाड़ू घड़ा के दर्शन किए।