फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में शुरु हुई पानी और बिजली की सप्लाई-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। जिला प्रशासन बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा की तैयारियों में जुट गया है। सोमवार से बदरीनाथ धाम में बिजली और पेयजल की सप्लाई बहाल हो गई है। इस वर्ष बदरीनाथ में बर्फबारी कम होने से प्रशासन को व्यवस्थाएं जुटाने में अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ रही है। धाम में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के 11 किलोवाट के सोलर प्लांट से ही विद्युत आपूर्ति सुचारु हुई है। बदरीनाथ धाम के कपाट 30 अप्रैल को सुबह साढ़े चार बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल जाएंगे। धाम में यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के लिए बीकेटीसी की 32 सदस्यीय टीम गत पांच अप्रैल को धाम में पहुंच गई थी। धाम में पेयजल व्यवस्था भी सुचारु हो गई है। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि इन दिनों तप्त कुंड से मंदिर तक पहुंचने के लिए पैदल मार्ग का सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। मंदिर परिसर में रंग-रोगन का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। यात्रा शुरू होने से पहले बदरीनाथ में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें