फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूस बनाने वाली फैक्ट्री में पाइप फटने से दो महिलाएं घायल, एक की स्थिति गंभीर-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। मंडल घाटी के सगर गांव में स्थित जूस फैक्ट्री में ब्वाइलर का पाइप फटने से दो महिलाएं घायल हो गई। इनमें एक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
फैक्ट्री में सोमवार शाम चार बजे जूस बनाते समय अचानक ब्वाइलर का पाइप फट गया। इस दौरान फैक्ट्री में सुनीता (42) पत्नी नंदन सिंह, ग्राम देवलधार, चमोली और सरिता (35) ग्राम बमियाला, चमोली काम कर रही थी। सरिता के शरीर में गर्म पानी पड़ गया, जबकि सुनीता फैक्ट्री से बाहर भागते हुए पांव फंसने से जमीन पर गिर पड़ी। दोनों महिलाओं को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सुनीता की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गोपेश्वर थाने के थानाध्यक्ष कुंदन राम ने जिला अस्पताल में जाकर घटना की जानकारी ली। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें