श्रीनगर। एनआईटी के स्थायी परिसर निर्माण, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति व संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टरों की तैनाती के लिए प्रगतिशील जन मंच का धरना रविवार को 298 वें दिन भी जारी रहा। प्रजमं ने एनआईटी के स्थायी परिसर के मुद्दे पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री ने जलेथा में एनआईटी के निर्माण की घोषणा की थी, लेकिन असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस मौके पर प्रजमं के अध्यक्ष अनिल स्वामी, सदानंद पुरी, कुंवर सिंह चौहान, रतन सिंह पटवाल, देवेंद्र राणा, गणेश कुकरेती, सरस्वती नौटियाल, मीना चंदोला आदि मौजूद थे।