फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के लिए की थी मनौती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। रविवार दोपहर को हुई तहसील मुख्यालय और आस पास के गांवों में तेज बारिश के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। यहां मरोडा धारगैड, गैड़, कुनेली गांव के लोगों ने छह अप्रैल से धारगैड़ स्थित भगवती के पौराणिक मंदिर में बारिश के लिए जागरण, पूजा और भजन कीर्तन कर बारिश के लिए अनुष्ठान शुरू किया था। रविवार दोपहर बाद तेज बारिश हुई। मन्नत पूरी होने पर ग्रामीणों ने शांति पाठ शुरू कर दिया है। अनुष्ठान में बैठे गैड के भगवती के पुजारियों खीमानंद और हीरा प्रसाद गैडी ने बताया कि बारिश की मनौती भगवती हमेशा पूरी करती आई हैं। कहा कि इससे पहले यहां केवल आंधी और बारिश की बूंदाबांदी ही हो रही थी। आयोजन में राम सिंह रावत, भवान सिंह, पुष्कर सिंह रावत, प्रताप सिंह, बलबीर सिंह, लखपत सिंह, देवी सिंह, धन सिंह, लक्ष्मण सिंह और बलवंत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें