फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया में अस्तित्व स्कूल ने जीते मैडल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/डोईवाला। दिव्यांग बच्चों के लिए देहरादून में आयोजित की गई जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अस्तित्व स्कूल डोईवाला ने पांच गोल्ड, तीन सिल्वर और चार ब्रांज मैडल जीते। दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक खेलों में प्रतिभाग किया। युवा कल्याण और खेल मंत्रालय की खेलों इंडिया स्कीम के तहत जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें जिले के तमाम दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अस्तित्व स्पेशल लर्निंग स्कूल डोईवाला के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने दौड़, लौंग जंप, साफ्ट बॉल थ्रो आदि प्रतियोगिताओं में 5 स्वर्ण, 3 सिल्वर और 4 कांस्य पदक हासिल किए। विद्यालय की संचालिका कविता राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में हिमांशु यादव, देव कमल सिंह, भावना जोशी, रोशनी, मेहरू निशां और अलिशा ने पदक हासिल किए। बाया कि खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने से विद्यालय में उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें