गोपेश्वर। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में यहां पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नगर में प्रदर्शन कर जुलूस निकाला। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई। बस स्टैंड पर हुई सभा में छात्रों ने अगस्त्यमुनि में हुई आगजनी और नुकसान के लिए पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार बताया। छात्रसंघ अध्यक्ष सुधीर नेगी और संदीप नेगी ने कहा कि अगस्त्यमुनि की पूरी घटना की जानकारी के बाद भी पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते आगजनी और सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान हुआ। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, प्रकाश सिंह, अमित मिश्रा और प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे।