फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थायी राजधानी को ले कर गैरसैंण में आन्दोलन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। स्थायी राजधानी की मांग को लेकर रामलीला मैदान में क्रमिक धरना बृहस्पतिवार को 122वें दिन भी धरना जारी रहा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह नेगी, कृष्णा नेगी आदि ने नगर पंचायत के वार्डों और धारगैड, गडोली, ग्वाड आदि गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से आंदोलन को व्यापक बनाने का आह्वान किया। धरना देने वालों में राज्य आंदोलनकारी धूमा देवी और कमला पंवार शामिल थे। वहीं महेशी देवी, सुरेंद्र सिंह रावत, नारायण सिंह, जसवंत सिंह, वीरेंद्र जोशी, कुनीगाड की प्रधान बसंती फर्स्वाण, लक्ष्मण खत्री, कृष्णा नेगी, मंजू बिष्ट, सतीश जोशी, भरत सिंह, कुुंवर सिंह, कुंती देवी, नंदन नेगी और कमला आदि ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें